फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bharatlal Were immortalized by Dehdan

देहदान कर अमर हो गए भारतलाल

Mon, 28 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 28 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
bharatlal Were immortalized by Dehdan
भारतलाल वर्मा (देहदानी) - फोटो : अमर उजाला
मरने के बाद भी लोगों का हित सोचने वाले समाज के लिए मिसाल होते हैं। ऐसी ही एक और मिसाल नरायनभारी के भारतलाल बन गए हैं। इनके निधन से दो नेत्रहीनों की अंधियारी जिंदगी में उजियारा होगा तो शरीर मेडिकल की पढ़ाई के काम आएगा।
विज्ञापन


भारतलाल की मौत  केजीएमयू लखनऊ में ही उपचार के दौरान हो गई थी जिससे डॉक्टरों ने आंखों की कार्नियां तो वहीं निकाल ली जबकि परिवारीजन अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर घर ले आए थे। सोमवार को केजीएमयू के देहदान विभाग से आई टीम भारत के शरीर को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। देहदान का जनपद में यह सातवां मामला है।
विज्ञापन



देवा कोतवाली के नरायन भारी गांव निवासी 76 वर्षीय भारतलाल की मौत रविवार की शाम केजीएमयू लखनऊ में उपचार के दौरान ही हो गई थी। पुत्रों की सूचना पर नेत्र विभाग की टीम ने दोनों आंखों की कार्निया निकाल ली थी। परिवारीजन व ग्रामीण भी इस महादानी के अंतिम दर्शन कर सकें इसके लिए परिवारीजन भारत के शव को लेकर घर चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में इसकी सूचना केजीएमयू के देहदान विभाग को दी गई। जिस पर सोमवार की दोपहर देहदान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके पांडेय के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम नरायनभारी गांव पहुंची और शव को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। सभी से इन महादानी का अश्रुपूरित विदाई दी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed