{"_id":"6aea4785f0dc54a36c0d679a","slug":"bharat-sports-academy-won-the-kabaddi-match-barabanki-news-c-315-1-lu11010-183620-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भारत स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता कबड्डी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भारत स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता कबड्डी मैच
Wed, 04 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
देवा। कबड्डी प्रतियोगिता का बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। यह मुकाबला भारत स्पोर्ट्स एकेडमी और चौक स्टेडियम लखनऊ के बीच खेला गया। भारत स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20-12 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित मुकाबला 15-15 मिनट की दो अवधियों में खेला गया था।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को बालक वर्ग के मुकाबलों का पहला राउंड पूरा हुआ, जिसके बाद अगले चरण के मुकाबले जारी रहे। मैच के संयोजक खेल प्रशिक्षक रियाज अहमद ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक सभी प्रतियोगिताएं संपन्न करा ली जाएंगी।