{"_id":"64d691d0fe183fb9a0051614","slug":"bhakiyu-took-out-a-procession-with-tractor-trolley-barabanki-news-c-315-1-brp1005-2476-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भाकियू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भाकियू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ निकाला जुलूस
Sat, 12 Aug 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ जिले भर में प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में कई जगह जुलूस निकाला, धरना दिया और ज्ञापन सौंप कर मांगें पूरी करने को लेकर आवाज बुलंद की।
मांग पत्र में फसलों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, निजी नलकूपों में मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक, प्रदेश की कई चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ने का भुगतान, आवारा मवेशी के लिए सरकारी जमीन परती पर पशुशाला बनाने, किसानों की नष्ट फसलों का मुआवजा दिलाने, देश व प्रदेश में सूखे व बाढ़ की चपेट में आए जिलों का मैदानी सर्वे कराने, कांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
रामसनेहीघाट तहसील क्षेेत्र में यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ ब्लॉक बनीकोडर से तहसील रामसनेहीघाट तक रैली निकाली। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय को सौंपा। फतेहपुर क्षेत्र में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शक्तिधाम महादेव तालाब के गांधी मैदान में एकत्र हुए और ट्रैक्टर के साथ किसान यूनियन और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर जुलूस निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पवन कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
हैदरगढ़ क्षेत्र में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरी राम पाल, संग्राम सिंह, मुन्नालाल की अगुवाई मेँ तिरंगा व किसान यूनियन का झंडा लगाकर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। रामनगर तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम रामनगर को सौंपा।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर के साथ तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम विश्व मित्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राम सजीवन वर्मा, राम प्रताप वर्मा, जीसान, रामतीरथ आदि मौजूद रहे।