फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Better work will be done in the field of health

Barabanki News: स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाएगा बेहतर काम

Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Better work will be done in the field of health
कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी।  -संवाद
बाराबंकी। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शनिवार को कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जिले के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि शासन और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का लाभ जनता को मिले, इसका पूरा प्रयास होगा। जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में और किसानों के लिए अच्छे से अच्छा काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें अच्छे से लागू किया जाएगा जिससे वास्तविक पात्रों को इसका लाभ मिल सके। कहा कि जिले में कृषि और औद्य्रानिक क्षेत्र बहुत अच्छा है और बेहतर काम हो रहा है। इन सभी क्षेत्रों में और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम इंद्रसेन, जॉइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साईं, अमित कुमार, केडी शर्मा, अनुराग सिंह व राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed