फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Better agriculture system will double the income of farmers

Barabanki News: बेहतर कृषि व्यवस्था से दो गुना होगी किसानों की आय

Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Better agriculture system will double the income of farmers
कोटवासडक (बाराबंकी)। बनीकोडर ब्लॉक के भवनियापुर खेवली गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकसित खेती के गुर अपनाने पर जोर दिया। कहा कि इससे किसानों की आय को दोगुना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को यदि विकसित राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले प्रदेश की कृषि व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार में किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पहले किसानों को समय से खाद, बीज व पानी समेत अन्य संसाधन नहीं मिल पाते थे, लेकिन अब केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए प्रेरित कर रही है। कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के खेतों तक भेजा जा रहा है ताकि वे कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित कर सकें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किसानों से जैविक खेती, प्राकृतिक खेती व श्रीअन्न की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि श्रीअन्न की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी खेती से किसानों की आय भी बढ़ेगी और लोगों सेहत भी बेहतर बनेगी। इस मौके पर मौजूद खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा अब तक 15 लाख से अधिक नलकूपों को निःशुल्क बिजली दी गई है। किसानों को बीज, दवाइयां और तकनीकी जानकारी देने के लिए किसान कल्याण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसरन को बताया रोल मॉडल
कृषि मंत्री ने जिले के प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा को खेली का रोल मॉडल बताया। कहा कि यह किसान के साथ कृषि विज्ञानी भी हैं। इन्होंने धान गेहूं के साथ ही टमाटर, केला, तरबूज, खरबूजा, आलू व मेंथा फसल उत्पादन में नवाचार कर अपने साथ अन्य किसानों की भी आय बढ़ाने का काम किया।

हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में गुजरात में हवाई जहाज क्रैस होने की दुर्घटना में मृतकों को कृषि मंत्री समेत अन्य लोगों श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, प्रदीप सिंह, दीपक वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, चंद्र शेखर वर्मा, अभिषेक वर्मा, ग्राम प्रधान उदयराज रावत, रामस्वरूप पाठक, उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजित राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed