फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Beds are not increased in the emergency of the district hospital, treatment is done on stretcher

Barabanki News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नहीं बढ़े बेड, स्ट्रेचर पर होता है इलाज

Mon, 07 Jul 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Beds are not increased in the emergency of the district hospital, treatment is done on stretcher
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर इलाज। - फोटो : जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर इलाज।
बाराबंकी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेड न बढ़ने से यहां पर आने वाले मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर किया जाता है। इमरजेंसी में सबसे ज्यादा मरीज सड़क हादसों में घायल होने वाले पहुंचते हैं, क्योंकि यह अयोध्या हाईवे और बहराइच हाईवे से जुड़ा एकमात्र अस्पताल है। इसके बावजूद यहां संसाधनों की कमी है। इसके चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 40 बेड हैं, लेकिन यहां पर इलाज के लिए प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते हैं। बेडाें की संख्या कम होने की वजह से ज्यादातर मरीजों को गंभीर बता रेफर कर दिया जाता है या फिर स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज शुरू किया जाता है। स्ट्रेचर पर इलाज तो अब आम होता जा रहा है। कभी-कभी तो मरीज को बेंच पर लिटाकर ग्लूकोज की बोतल टांग दी जाती है। तत्कालीन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्था पर सुधार के निर्देश देते हुए इमरजेंसी में बेड बढ़ाने का आदेश भी दिया था, लेकिन इस आदेश का अनुपालन आज तक नहीं किया जा सका। इसका खामियाजा इमरजेंसी में आने वाले मरीजाें को भुगतना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि इमरजेंसी में पर्याप्त बेड हैं। जगह के अभाव में और बेड नहीं बढ़ा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed