फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   beating

हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से मारपीट

Wed, 19 Feb 2020 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
beating
बाराबंकी। हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थियों की रास्ते में डंडो से पिटाई कर दी गई। इस घटना में पांच छात्रों को चोटें आई हैं। घायल छात्र ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के पीछे परीक्षा केंद्र के अंदर सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र के इलियासपुर गांव निवासी हिमांशु अन्य साथियों के साथ कोतवाली हैदरगढ़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने गया था। बताते हैं कि परीक्षा के दौरान इसका खैराकनकू गांव निवासी परीक्षार्थी सूर्यकांत से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब हिमांशु अपने साथियों के साथ बाहर निकला तो कॉलेज गेट के बाहर परीक्षार्थी सूर्यकांत से फिर इसका विवाद हो गया। इसके बाद सूर्यकांत ने अपने गांव के अन्य साथियों को बुला लिया और लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रास्ते में नहर पुलिया के पास हिमांशु व उसके साथ चल रहे अन्य परीक्षार्थियों पर हॉकी-डंडा से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस मारपीट में हिमांशु, इलियासपुर गांव निवासी प्रतीक, शिवम, शिवांश व ग्राम पूरे बक्तावर पुरवा के रवींद्र को चोटे आई हैं। घटना के बाद पीड़ित छात्र हिमांशु ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि छात्रों के बीए आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed