फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki road accident late at night on the Lucknow-Barabanki highway; two youths killed

यूपी: लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 01 Oct 2026 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2026 12:16 AM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Barabanki road accident late at night on the Lucknow-Barabanki highway; two youths killed
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर आलापुर के पास बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार हाफ डाला मालवाहक ने बाइक को चपेट में लेने के बाद कार में भी टक्कर मार दी। कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक और कार लखनऊ की ओर से बाराबंकी शहर की तरफ आ रहे थे। आलापुर के पास बाइक सवार कार को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार हाफ डाला आ गया।
विज्ञापन


बाइक सवार संभल पाते, इससे पहले ही मालवाहक की जोरदार टक्कर बाइक में लगी। उसके बाद हाफ डाला कार से भी जा टकराया। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर दो को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में रामसनेहीघाट के बरजोर पुरवा गांव निवासी श्रवण कुमार (39) की पहचान पुलिस ने कर ली है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसी गांव के अमित (35) और धर्मराज (32) के नाम सामने आए हैं। इनमें से कौन मृतक है और कौन घायल, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।


हादसे में कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। लेकिन घटनास्थल से ही उनके परिजन उन्हें किसी निजी अस्पताल ले गए हैं। देर रात तक का सेम टी तमाम पुलिस बल जिला अस्पताल में मौजूद रहा। एसपी अर्पित विजयवर्गीर ने बताया कि सड़क हादसे  की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed