{"_id":"644c2595a3dadf1dd808db44","slug":"barabanki-on-eds-radar-after-arrest-in-lucknow-barabanki-news-c-13-1-207120-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद ईडी के रडार पर बाराबंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद ईडी के रडार पर बाराबंकी
Sat, 29 Apr 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। 200 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर ईडी की जांच अब बाराबंकी की ओर मुड़ती दिख रही है। पहले फिनो बैंक के एजेंट के यहां ईडी का छापा व उससे सघन पूछताछ और अब लखनऊ में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि इस घोटाले के तार बाराबंकी से भी जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, जिले में इस घोटाले का राज जानने वालों की तलाश हो रही है।
प्रदेश में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है। इस घोटाले में खातों में आई रकम हड़प ली गई है। जांच में जुटी ईडी ने बीते फरवरी माह में हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के शायपुर डेहवा गांव निवासी जनसेवा केंद्र संचालक व फिनो पेमेंट्स बैंक के एजेंट तनवीर अहमद ने घर पर ईडी ने छापा मारा था। उसे लखनऊ में बुलाकर गहन पूछताछ की गई थी। पता लगा था कि एक साल पहले तनवीर ने लखनऊ के हाइजिया इंस्टीट्यूट जाकर 300 से अधिक खाते खोले थे। जांच के दौरान हाल ही में ईडी ने लखनऊ में कालेज के कथित पदाधिकारी इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास जाफरी व फिनो बैंक के कर्मचारी रवि प्रकाश को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार इनसे पूछताछ में भी यह पता लगा कि बाराबंकी से आए लोगों ने लखनऊ में खाते खोले थे। यह भी पता लगा है कि इस घोटाले के कई राजदार बाराबंकी में हैं। इनकी क्या भूमिका रही है इसे खंगाला जा रहा है। एक अधिकारी के अनुसार, अब ईडी की जांच का दायरा बाराबंकी की ओर बढ़ा है। ईडी यहां पहुंचकर छानबीन करेगी। इतना ही नहीं बाराबंकी के तनवीर से मिली जानकारी के बाद ईडी ने इस घोटाले में कार्रवाई तेज की है। हालांकि छात्रवृति घोटाले को लेकर अभ्री तक जिले के किसी कालेज का नाम सामने न आने की बात जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने कही है। फिनो पेमेंट बैंक ने नहीं दिया ब्योरा
छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी द्वारा बाराबंकी के फिनो पेमेंट बैंक के एजेंट तनवीर अहमद से पूछताछ के बाद एलडीएम विवेक कुमार ने रिजर्व बैंक से जिले में फिनो पेमेंट बैंक के खातों, एजेंटों आदि का ब्योरा मांगा था। हालांकि, अभी तक फिनो पेमेंट बैंक ने इसकी जानकारी एलडीएम को उपलब्ध नहीं उपलब्ध कराई है। एलडीएम विवेक कुमार ने बताया कि इसे लेकर फिर पत्र लिखा जाएगा।