फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Two year old innocent child was dragged by dogs, scratched fiercely, condition critical

Barabanki News : दो साल के मासूम बच्चे को घसीट ले गए कुत्ते, जमकर नोंचा, हालत गंभीर

Fri, 26 Jan 2024 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Jan 2024 07:45 PM IST
सार

गौरव गणतंत्र दिवस समारोह दिखाने के लिए अपने दो साल के बच्चे अथर्व को लेकर पुलिस लाइन आए थे। वह बच्चे के साथ थाने पर पहुंचे और अंदर किसी काम से चले गए। इस दौरान खेलता हुआ अथर्व थाने के बाहर आया और चार-पांच खूंखार कुत्तों ने मिलकर उसपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Barabanki News: Two year old innocent child was dragged by dogs, scratched fiercely, condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक पुलिसकर्मी के दो साल के बच्चे को चार पांच कुत्ते घसीट ले गए। काफी देर तक कुत्ते मासूम को नोंचते रहे। उसकी चीख पुकार सुनकर पिता व अन्य पुलिसकर्मियों ने कुत्तों को भगाया और जिला अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस घटना से पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार भयभीत हैं।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा संचालित एएनटीएफ थाना पुलिस लाइन में संचालित होता है। यहां हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात गौरव तिवारी परिवार सहित शहर में ही किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था। गौरव गणतंत्र दिवस समारोह दिखाने के लिए अपने दो साल के बच्चे अथर्व को लेकर पुलिस लाइन आए थे। वह बच्चे के साथ थाने पर पहुंचे और अंदर किसी काम से चले गए। इस दौरान खेलता हुआ अथर्व थाने के बाहर आया और चार-पांच खूंखार कुत्तों ने मिलकर उसपर हमला कर दिया। कुत्ते मासूम को घसीटते हुए  झाड़ियों की तरफ लेकर चले गए। आसपास बेटे को न देखकर गौरव ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


कुछ ही देर में उसे कुत्तों के भौंकने और बेटे की चीख सुनाई पड़ी। साथी पुलिस कर्मियों के साथ वह पास में ही झाड़ियां की ओर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। क्योंकि कुत्ते मासूम को काट रहे थे। आनन फानन कुत्तों को भगाया गया। कुत्तों के हमले से लहूलुहान मासूम को लेकर पुलिसकर्मी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एएनटीएफ के सब इंस्पेक्टर सूरज सिंह ने बताया कि कुत्तों की संख्या करीब चार या पांच थी। वहीं सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि घटना कैसे हुई इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed