फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Panic in bank fire, computer system burnt, cash safe

Barabanki News : बैंक में लगी आग से अफरा-तफरी, कंप्यूटर सिस्टम जला, कैश सुरक्षित

Fri, 05 May 2023 12:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 May 2023 12:01 PM IST
सार

बैंक में दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि आग में बैंक के तमाम अभिलेख, प्रिंटर, कंप्यूटर आदि जल गया है। गैस और बाकी जरूरी अभिलेख सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Barabanki News: Panic in bank fire, computer system burnt, cash safe
बाराबंकी में बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी जिले में सुबेहा कस्बे में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के भवन के अंदर शुक्रवार सुबह को आग लग गई। इस आग में शाखा प्रबंधक के कक्ष में रखा कंप्यूटर सिस्टम और कागजात जल गए। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कैश सुरक्षित होने पर बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


थाना व कस्बा सुबेहा के बस अड्डे के पास बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बैंक बंद थी और इस दौरान स्थानीय लोगों ने बैंक के अंदर से धुआं उठते देखा। लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि बैंक में आग लग गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। आनन फानन बैंक कर्मियों को सूचना देकर उन्हें बुलाया गया। तब तक फायर बिग्रेड भी पहुंच गई।

विज्ञापन

 

फायर कर्मियों ने बैंक के अंदर घुस कर आग पर काबू पा लिया। आग शाखा प्रबंधक के कक्ष में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी थी। जिसे फायर कर्मियों ने बढ़ने नहीं दिया गया। करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि आग में बैंक के तमाम अभिलेख, प्रिंटर, कंप्यूटर आदि जल गया है। गैस और बाकी जरूरी अभिलेख सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed