{"_id":"63d797090efc450005197a4f","slug":"barabanki-news-illegal-possession-case-on-50-including-founding-member-of-indian-army-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News : भारत आर्मी के संस्थापक सदस्य समेत 50 पर अवैध कब्जे का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News : भारत आर्मी के संस्थापक सदस्य समेत 50 पर अवैध कब्जे का मुकदमा
Mon, 30 Jan 2023 03:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:38 PM IST
सार
प्रधान सावित्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को गांव के बच्चे ग्राम समाज के मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान भारत लाखन आर्मी के संस्थापक सदस्य सूरज पासी अपने करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर लेकर पहुंच गए और वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाराबंकी जिले में शहर कोतवाली के ग्राम पंचायत बस्ती में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में लाखन आर्मी नाम के संगठन के संस्थापक सदस्य समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बस्ती प्रधान सावित्री उर्फ सुमित्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 26 जनवरी को गांव के बच्चे ग्राम समाज के मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान भारत लाखन आर्मी के संस्थापक सदस्य सूरज पासी अपने करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर लेकर पहुंच गए और वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट की। ग्राम समाज की जमीन को पासी समाज की जमीन और महल बताते हुए वहां बोर्ड भी लगा दिया।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि उक्त संगठन के लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर सूरज पासी समेत संगठन के 50 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन