फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Farmer shot dead, dead body found among bushes in the field, was missing since Thursday

Barabanki News : गोली मारकर किसान की हत्या, खेत में मिला शव, कई घंटे बाद झाड़ियों में मिला तमंचा, जेब में मिला कारतूस

Fri, 24 Jun 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Jun 2022 07:47 PM IST
सार

आटवा गांव निवासी किसान उत्तम वर्मा (50) बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह खेत में झाड़ियों के बीच शव मिला।

विज्ञापन
Barabanki News: Farmer shot dead, dead body found among bushes in the field, was missing since Thursday
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब एक किमी दूर खेत में पड़ा मिला। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से कारतूस मिलने की बात पुलिस कह रही है जबकि कई घंटे बाद एक तमंचा भी झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है जबकि यह बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है।

विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी उत्तम वर्मा (35) का बृहस्पतिवार को पत्नी से किसी प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद हालात सामान्य हो गए थे। शाम को 3 बजे उत्तम अपनी पुत्री शिप्रा से यह कहकर निकला था पनीर लेने जा रहा है। लेकिन देर रात भर वह वापस नहीं आया। इसे लेकर परिजन गांववालों के साथ उसकी खोजबीन में लगे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब एक किमी दूर पल्ला गुलरिहा गांव के पास खेतों में उत्तम का शव पड़ा मिलने की सूचना पर परिजन व पुलिस दोनों पहुंच गए।उत्तम की दहिनी कनपटी में गोली मारी गई थी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक कारतूस मिला। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी आसपास कोई असलहा नहीं मिला। जिससे मामला पेचीदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर भी छानबीन की मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। लेकिन, शाम को करीब साढ़े 6 बजे पुलिस ने बताया कि एक तमंचा पास की झाड़ियों से बरामद हो गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने भी जांच पड़ताल की। मामला तब और उलझ गया जब उत्तम के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा द्वारा पिता द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी गई। एसओ विनोद यादव ने बताया कि परिजनों ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छानबीन की जा रही है।

हालात बता रहे आत्महत्या नहीं हत्या
उत्तम की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि तमंचा झाड़ियों में मिला। लेकिन ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हें। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उत्तम को आत्महत्या करनी थी तो वह घर से एक किमी दूर क्यों आया। सवाल यह भी है कि अगर उत्तम ने खुद को गोली मारी तो तमंचा भी मौके पर ही मिलता। उसे झाड़ियों में किसने पहुंचाया। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि, मृतक के नाबालिक बच्चे से तहरीर ली गई जबकि घर में पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी थे। फिलहाल, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।


मृतक उत्तम मजबूत कद काठी का व्यक्ति था और उसने पिछले पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, किसी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर उसके घर में कलह होती थी। अभी तक की जांच में उसकी किसी से दुश्मनी सामने नहीं आई है।

युवक के परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के साथ परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
- पूर्णेंदु सिंह, एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed