{"_id":"6a06c4975c95109dd506f7aa","slug":"barabanki-law-officer-killed-after-being-hit-by-a-truck-assistant-seriously-injured-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रक की चपेट में आकर कानून गो की मौत, सहायक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रक की चपेट में आकर कानून गो की मौत, सहायक गंभीर घायल
Fri, 15 May 2026 12:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 15 May 2026 12:30 PM IST
सार
ट्रक की चपेट में आने के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सहायक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र में भानमऊ मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में सतरिख में तैनात कानूनगो हरिशंकर वर्मा की मौत हो गई, जबकि उनके सहायक अखिलेश गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ट्रक की चपेट में आने के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक हरिशंकर वर्मा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के मऊ गोरपुर गांव के निवासी थे। हादसे के बाद राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
राजस्व कर्मी जिला अस्पताल में मौजूद है अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।