{"_id":"57040a364f1c1bd134c81492","slug":"barabanki-girls-got-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में मिली बाराबंकी की बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर में मिली बाराबंकी की बालिका
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अजमेर उपचार एवं बालिका गृह बाल अधिकारिता विभाग में जैदपुर थाना क्षेत्र की 12 साल की एक बालिका रह रही है। उसके परिवारीजनों का पता लगाने के लिए अजमेर से जैदपुर थाने में एक पत्र आया है। वहीं जैदपुर पुलिस बालिका द्वारा बताए गए पते को तलाश नहीं कर पा रही है।
राजस्थान के अजमेर में स्थित उपचार एवं बालिका गृह बाल अधिकारिता विभाग से जैदपुर थाने को एक पत्र आया है। जिसके अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची अजमेर में है।
बालिका ने अजमेर पुलिस को बताया कि उसके घर में चटाई बनाने का काम होता है। उसने अपनी बड़ी बहन व मां का नाम बताया है। वहीं लड़की के बताए पते को जैदपुर पुलिस तलाश नहीं पा रही है।
विज्ञापन
भटक कर अजमेर पहुंची बालिका वापस घर आने को बहुत परेशान है पर परिवार वालों का पता लगे बिना बालगृह वाले उसे भेजने को तैयार नही हैं।
जैदपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि, अजमेर के उपचार एवं बालिका गृह बाल अधिकारिता विभाग से एक पत्र मिला है। जिसमें लड़की के बताए गए पते के बारे में लिखा है। पुलिस जिसकी तलाश में जुटी है।