{"_id":"6a26c869a3323fbef60c15b6","slug":"barabanki-girl-returning-after-taking-constable-exam-dies-in-accident-brother-critical-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सिपाही की परीक्षा देकर लौट रही युवती की हादसे में मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सिपाही की परीक्षा देकर लौट रही युवती की हादसे में मौत, भाई गंभीर
Mon, 08 Jun 2026 07:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:19 PM IST
सार
परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान खुसेहटी के पास बाइक पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सीमा व विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर असंद्रा इलाके में खुसेहटी गांव के टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार युवती की मौत हो गई जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल है। युवती सुल्तानपुर जिले से सिपाही भर्ती परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामसनेहीघाट नगर पंचायत के मोहल्ला पूरे बैस निवासी सफाईकर्मी नौमीलाल की पुत्री निवासी सीमा (20) छोटे भाई नितिन (18) के साथ सोमवार तड़के करीब तीन बजे बाइक से सुल्तानपुर स्थित मदसूदन इंटर कॉलेज विवेकनगर में परीक्षा देने गई थीं।
विज्ञापन
परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान खुसेहटी के पास बाइक पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आ गई। भाई-बहन सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इस दौरान चानक टेंपो लेकर भाग गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान सीमा की मौत हो गई, जबकि घायल नितिन को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन