फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki gets a gift of Rs 1700 crore: CM to lay the foundation stone of Mahadeva Corridor

बाराबंकी को 1700 करोड़ की सौगात: सीएम करेंगे महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास

Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Barabanki gets a gift of Rs 1700 crore: CM to lay the foundation stone of Mahadeva Corridor
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 11 नवंबर को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के झांसापुरवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह महादेवा कॉरिडोर सहित करीब 1700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल के कमिश्नर राजेश कुमार और आईजी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जारी तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इस दौरान 1,128 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें महादेवा कॉरिडोर, इटौंजा, महोना, कुर्सी, कुम्हरावां, कुर्सी, चिनहट मार्ग, लखनऊ, बाराबंकी, मोकामा पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग, केडी सिंह बाबू हवेली, बाराबंकी-बहराइच मार्ग, और बाराबंकी, फतेहपुर व लखीमपुर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें फतेहपुर से झांसा मार्ग, फतेहपुर से खपुरवा खानपुर मार्ग, फतेहपुर, सिहाली से हसनपुर-टांडा मार्ग, इसरौली से मुंडेरी मार्ग, मिठवारा से लहसी मार्ग, रामनगर वाया कुशबेहटा मार्ग, ज्योली शहाबपुर, जहांगीराबाद मार्ग और कोठीडीह-जगनेहटा मार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं और सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर और आई ने किया निरीक्षण
फतेहपुर। कमिश्नर और आईजी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से टेंट, लाइट, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, वीआईपी गैलरी, पार्किंग और चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने सुरक्षा को देखते हुए, कार्यक्रम स्थल के निकट सड़क के दोनों तरफ और रेलवे लाइन के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम होने से पहले रात में गश्त तेज की जाए तथा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने ट्रेनों के आवागमन के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दूसरी तरफ स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री द्वारा माल्यार्पण करने के लिए जाने वाले रूट प्लान का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, जिला प्रभारी अवनीश पटेल, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, रीतेश कुमार सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ जगतराम कनौजिया आदि मौजूद रहे।
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed