फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki, Faizabad , Akbarpur will double the track

बाराबंकी-फैजाबाद-अकबरपुर तक डबल ट्रैक

Thu, 25 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 25 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Barabanki, Faizabad , Akbarpur will double the track
रेल बजट में बाराबंकी से फैजाबाद होते हुए अकबरपुर तक ट्रैक के दोहरीकरण और फैजाबाद से अयोध्या होते हुए मनकापुर तक ट्रैक के विद्युतीकरण को मंजूरी दी है। इस पर जनपदवासियों ने खुशी जताई है मगर बाराबंकी जंक्शन समेत जिले के अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को लेकर रेल बजट से उम्मीदें थीं वो पूरी न हो सकीं।
विज्ञापन


इससे जनपदवासियों खासकर दैनिक यात्रियों में निराशा है। इसके अलावा फैजाबाद-इलाहाबाद ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड 50 से बढ़ाकर 75 किमी./प्रति घंटा करने को स्वीकृति मिली है। इस पर अगले दो महीने में कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


रेल बजट 2016-17 में बाराबंकी से फैजाबाद होते हुए अकबरपुर तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण और फैजाबाद से अयोध्या, कटरा होते हुए मनकापुर तक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण की मंजूरी मिल गई है। फैजाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने फोन पर बातचीत में ‘अमर उजाला’ को बताया कि बाराबंकी से अकबरपुर तक 161 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के दोहरीकरण की अरसे से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यात्रियों की समय बचने के साथ ही कई अन्य सुविधाओं का विकास भी होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने फैजाबाद से मनकापुर तक विद्युतीकरण और ट्रैक पर नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed