फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki Election Result 2022 Barabanki Kursi Ram Nagar Zaidpur Dariyabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Barabanki Election Seat Result 2022: समाजवादी पार्टी और भाजपा में कड़ी टक्कर, जानें किसने मारी बाजी

Thu, 10 Mar 2022 05:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Mar 2022 05:16 PM IST
सार

विधानसभा कुर्सी सीट की गणना 35 चक्र में तो रामनगर और हैदरगढ़ सीट की मतगणना 31-31 चक्र में पूरी होगी। इसी तरह बाराबंकी और जैदपुर सीट की गणना 34-34 तो दरियाबाद सीट की मतगणना 36 चक्र में पूरी होगी।

विज्ञापन
Barabanki Election Result 2022 Barabanki Kursi Ram Nagar Zaidpur Dariyabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
बाराबंकी जिले में विधानसभा की छह सीटों पर मतगणना जारी है। हैदरगढ़, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद और कुर्सी सीटों पर सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती हो रही है। बाराबंकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के धर्मराज सिंह यादव आगे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की रामकुमार मौर्या हैं। दोनों के बीच करीब 19 हजार वोटों का अंतर है।

दरियाबाद सीट की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के सतीश चंद्र शर्मा समाजवादी पार्टी के अरविंद कुमार सिंह गोप के खिलाफ करीब 32 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, हैदरगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश रावत 21 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के राम मगन हैं।
विज्ञापन


जैदपुर से समाजवादी पार्टी के गौरव कुमार 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अंबरिश रावत से टक्कर मिल रही है। कुर्सी सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना रखी है। उसके उम्मीदवार सकेंद्र प्रताप समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार वर्मा के खिलाफ करीब 1700 वोटों से आगे हैं। रामनगर सीट की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के शरद कुमार अवस्थी ने समाजवादी पार्टी के पूर्णमासी देहाती के खिलाफ बढ़त बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा कुर्सी सीट की गणना 35 चक्र में तो रामनगर और हैदरगढ़ सीट की मतगणना 31-31 चक्र में पूरी होगी। इसी तरह बाराबंकी और जैदपुर सीट की गणना 34-34 तो दरियाबाद सीट की मतगणना 36 चक्र में पूरी होगी। इस बार 15 लाख 72 हजार 906 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 8 लाख 37 हजार 823 पुरुष तो 7 लाख 29 हजार 723 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 5360 पोस्टल बैलेट के मतपत्र भी हैं।


विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
कानून व्यवस्था को लेकर विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद पुलिस की निगरानी में विजेता को उसके घर तक भेजा जाएगा। इस संबंध में पहले ही पार्टी जिलाध्यक्षों और प्रत्याशियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed