{"_id":"68fc96ee5eeadefe2e0374a8","slug":"barabanki-dead-body-of-a-youth-found-on-the-road-family-members-suspect-murder-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki : सड़क पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki : सड़क पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 25 Oct 2025 02:53 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:53 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मृतक विवाहित था लेकिन संतान नहीं थी। परिवार में दो भाई और एक विवाहित बहन हैं। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देवा कोतवाली के ग्राम मामापुर में शनिवार सुबह बाईपास मार्ग पर भानु यादव (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव के काला पड़ जाने से घटना को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही लोगों ने की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि भानु यादव किसी से रंजिश में नहीं था, फिर भी उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक विवाहित था लेकिन संतान नहीं थी। परिवार में दो भाई और एक विवाहित बहन हैं। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा, फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन