फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Case of bad touch with female football player heats up, case registered against sports officer and

बाराबंकी: महिला फुटबॉल खिलाड़ी के साथ बैड टच का मामला गर्म, क्रीड़ाधिकारी और कोच पर मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Nov 2024 07:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 07:56 AM IST
सार

FIR against coach: बाराबंकी में महिला फुटबॉल खिलाड़ी के साथ बैड टच के मामले में क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Barabanki: Case of bad touch with female football player heats up, case registered against sports officer and
बाराबंकी में बैड टच का मामला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक।

विस्तार

महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के बैड टच व प्रताड़ना के आरोपों में घिरे क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर व फुटबॉल प्रशिक्षिका श्रद्धा सोनकर के विरुद्ध बुधवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों के विरुद्ध शिकायत की जांच एसडीएम व सीओ ने करके रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद कार्रवाई हुई। सीतापुर में तैनात राजेश के पास बाराबंकी जिले का अतिरिक्त प्रभार है तो फुटबॉल प्रशिक्षिका का दूसरे जिले में तबादला हो चुका है।

विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों का आरोप है कि क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर उनसे अभद्र व अनैतिक व्यवहार करते हैं। यहां होने वाली प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल में भी अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर राजेश ने ड्यूटी लगवाई और बैड टच किया। श्रद्धा सोनकर उनकी रिश्तेदार है। वह खिलाड़ियों पर राजेश से आवास पर मिलने का दबाव बनाती थी। शिकायत खेल निदेशक व डीएम से की तो स्टेडियम में प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया गया। तबादले के बाद भी राजेश सोनकर को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि धारा 74, 315 (2) व 85 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed