{"_id":"68ef49f84eb0418d1b02b920","slug":"barabanki-car-collides-with-bike-three-friends-jump-and-fall-two-die-in-agony-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki : कार ने मारी बाइक में टक्कर, उछल कर गिरे तीन दोस्त, दो की तड़प-तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki : कार ने मारी बाइक में टक्कर, उछल कर गिरे तीन दोस्त, दो की तड़प-तड़पकर मौत
Wed, 15 Oct 2025 12:45 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:45 PM IST
सार
देवा मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे तीन दोस्त दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार हो गए। तेज रफ्तार कर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देवा मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे तीन दोस्त दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार हो गए। देवा चिनहट मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास रात करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार कर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। जवान बेटों की मौत से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के जसमंडा गांव निवासी आदित्य (20), निशांत मौर्य (18) और धीरज (19) मंगलवार की रात देवा मेला से वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान गोपालपुर गांव के पास सामने से आ रही एक कर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में आई और बाइक में जोरदार टक्कर लगी।
विज्ञापन
तीनों युवक गिरकर सड़क पर तड़पने लगे। मेले के कारण रात में भी सड़क पर आवागमन था इसलिए कई लोग रुक गए। पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान कर छोड़कर चालक भाग गया। जिला अस्पताल में आदित्य तुम मृत घोषित कर दिया गया जबकि निशांत को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल धीरज के पैर टूट गए हैं। उनका इलाज कियाजा रहा है।
विज्ञापन