UP:अधिवक्ताओं ने धर्मांतरण रैकेट के आरोपी वकील की कुर्सी-मेज फूंकी, युवतियों के अश्लील वीडियो बनाता था
बाराबंकी शहर में रहने वाले वकील और उसके भाई पर लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एक भाई गिरफ्तार है जबकि दूसरा फरार है।
विस्तार
धर्म छिपाकर युवतियों से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण कराने के आरोपी वकील के खिलाफ मंगलवार को उनके साथी अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट गया। इस घिनौनी हरकत के विरोध में उप निबंधक कार्यालय नवाबगंज परिसर में अधिवक्ताओं ने आरोपी वकील के चेंबर में रखी कुर्सी और मेज जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे अनैतिक कार्यों में लिप्त किसी भी व्यक्ति के साथ कोई सहयोग नहीं किया जाएगा।
लखनऊ के गोमती नगर थाने में शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी वकील भाइयों कमर हयात इदरीश उर्फ कमरू और जफर हयात इदरीशी के खिलाफ बीते 10 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने धर्म छिपाकर युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले फंसाया, फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण कराने के लिए दबाव डाला। ग्वारी पुल के पास स्पा की आड़ में चल रहे इस घिनौने कृत्य का खुलासा के बाद गोमती नगर पुलिस ने कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरा भाई फरार है। इसी को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और चेंबर पर धावा बोलकर कुर्सी-मेज आदि सामान जला दिया।
ये भी पढ़ें - मोहन भागवत: जो लोग हिंदू धर्म में लौटें हमें उनका ख्याल रखना होगा, तेज होना चाहिए घर वापसी का काम; तीन बच्चे जरूरी
ये भी पढ़ें - सीएम बोले: अखिलेश यादव जाएं संघ की शाखाओं में, दोपहर 12 बजे उठने की आदत जाएगी छूट; दी ये चुनौती
यह है मामला: दिल्ली के दरिया गंज इलाके की 20 वर्षीय युवती ने लखनऊ के मोहल्ला गोमती नगर थाने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कमरू जमाल उर्फ जावेद, जफर हयात, कमर हयात, आमिर व तीन अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें युवती ने आरोप लगाया कि उसे ऑन लाइन नौकरी के बहाने कमर जमाल ने लखनऊ गोमती नगर बुलाया गया और फिर उसे बाउन गर्ल कैफे गोमती नगर लाकर नशे की हालत में रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। इसके बाद उसे स्पा सेंटर ले जाया गया जहां पर जफर हयात इदरीशी, कमर हयात इदरीशी ने बलात्कार किया वीडियो बनाया।