फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Banks rush to the countryside intact

ग्रामीण इलाकों के बैंकों में भीड़ जस की तस

Thu, 29 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 29 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banks rush to the countryside intact
ग्रामीण इलाकों के बैंकों में भीड़ जस की तस - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद अब जहां शहरी इलाके की बैंकों में भीड़ कम हुई है वहीं गांव इलाके में यह समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं शहर में विभिन्न एटीएम में बृहस्पतिवार को भी नकदी पाने वालों की कतारें लगी रहीं। शहरी इलाके में ज्यादातर बैंक व एटीएम से पैसे मिले जिससे लोगोें ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


नोटबंदी के 50 दिन से भी अधिक बीतने के बाद बैंकों की लाइनें कम पड़ी हैं लेकिन नकदी की समस्या अभी भी बरकरार है। हाल यह है कि ग्रामीण इलाकोें की बैंकों में लोगों को जरूरत के मुताबिक पैसा न देने से ही किसी को दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों मेें लोगाें की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


सैदनपुर, सआदतगंज, सफदरगंज, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, फतेहपुर, कुर्सी, देवा, जहांगीराबाद, रामनगर, बदोसराय, टिकैतनगर, दरियाबाद आदि इलाकों में स्थित ग्रामीण बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में अभी भी लोग घंटों लाइन में लगने के बाद ही नकदी पा रहे है। वहीं कहीं-कहीं से तो नकदी न होने की बात कहकर लोगों को बैरंग वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसकी अपेक्षा शहर में कुछ सुधार हुआ है। शहर की बैंकों में जहां भीड़ कम पड़ी है वहीं नकदी निकलने वाले एटीएम पर कतारें जस की तस लग रही हैं। लोगोें को उम्मीद थी कि नोटबंदी के इतने दिन बीतने के बाद अब कैश की किल्लत से राहत मिलेगी लेकिन अभी इतनी जल्दी इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला नहीं दिखाई पड़ रहा है।


शहर की बैंक में भीड़ कम पड़ने से बैंक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं नकदी पाने वाले लोग भी संतुष्ट दिख रहे हैं। इसी तरह डाकघरों की शाखाओं में भी पैसा मिल रहा है लेकिन यहंा भी मात्र दो से चार हजार रुपये प्रति व्यक्ति ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed