{"_id":"5d924f5f8ebc3e93c02b0a9b","slug":"bank-robbery-attempt-barabanki-news-lko484476041","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में सक्रिय बदमाश लगातार ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों को निशाना बना रहे हैं। एक माह के दौरान तीसरी बार एक बैंक शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। जहांगीराबाद क्षेत्र में खिड़की की सरिया काटकर बैंक में दाखिल हुए चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। सोमवार को कर्मचारी बैंक पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। यह घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा में हुई।
पुलिस के मुताबिक दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कर्मचारी बैंक पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। छानबीन में पता चला कि चोरों ने बैंक से लगे एक स्कूल के अंदर से नकब काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। उसके बाद छत के रास्ते बैंक परिसर में पहुंचे और खिड़की की सरिया काटकर अंदर पहुंचे। चोरों ने तिजोरी का लॉक तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसका हैंडल उखड़ गया लेकिन लॉक नहीं टूटा। इससे तिजोरी में रखे रुपये बच गए। बैंक की तिजोरी में करीब दस लाख रुपये रखे होने की बात बताई गई है। चोरों ने बैंक में लगे कई सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय कर दिए थे। चोरों की नजर से एक कैमरा बच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें शनिवार शाम करीब आठ बजे एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे बगल के स्कूल के अंदर जाता दिखा। चूंकि रविवार को बैंक बन्द था, इसलिए घटना की जानकारी नहीं हुई। सोमवार सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की स्वॉट ने जांच की है। बैंक मैनेजर अम्बर प्रसाद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच कर रही है।