{"_id":"60997e098ebc3e477a475e1f","slug":"bank-barabanki-news-lko5776229175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के बाहर लंबी कतार, संक्रमण बढ़ने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के बाहर लंबी कतार, संक्रमण बढ़ने का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी/जैदपुर (बाराबंकी)। कोरोना महामारी के बीच जहां एक तरफ प्रशासन इसे रोकने के लिए पूरी तरह से लगा हुआ है। वहीं लॉकडाउन के बीच आमजन बैंकों में जमा राशि निकालने में कोरोना गाइड लाइन का पालन करना भूल जा रहे हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैँकों में कुछ ज्यादा ही भीड़ नजर आई लेकिन बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के कतार में लगे दिखाई। ऐसे में संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। इस पर बैंक प्रशासन भी गंभीर नहीं दिख रहा है।
कोठी क्षेत्र के अंतर्गत कोठी कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक व ग्रामीण बैंक में बिना लाइन के बैंक के गेट पर भारी भीड़ दिखी। जिससे सुरक्षाकर्मियों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। खाताधारकों का कहना है कि धीमी गति से कार्य होने से घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है और भीड़ के चलते संक्रमण का खतरा रहता है। बक्सावा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग सुशीला देवी अपने बच्चों के साथ बैंक में पैसा निकलवाने आईं लेकिन कई घंटे बाइक पर ही धूप में ही बैठी रहीं तब जाकर उनका पैसा दोपहर बाद निकल सका।
ऐसे ही कई अन्य खाताधारकों को भी काफी समय बाद पैसा मिल सका। उधर कस्बा जैदपुर में भी बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइन देखकर यह एहसास नहीं हुआ कि इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है। कस्बे के पंजाब नैशनल बैंक व आईसीआईसीआई बैंक के बाहर खाताधारकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। लाइन भी ऐसी कि सब आगे पीछे बिल्कुल सटे हुए खड़े थे। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए बैंक प्रबंधक का भी कहना है कि लोग दूरी बनाकर ही लाइन लगें और रोजाना पैसा लेने के लिए न आएं।