फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bank accounts of eight defaulters seized, Rs 2.34 lakh recovered

Barabanki News: आठ बकायेदारों के बैंक खाते कुर्क, वसूले 2.34 लाख रुपये

Sat, 12 Jul 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bank accounts of eight defaulters seized, Rs 2.34 lakh recovered
बाराबंकी। जीएसटी व वैट के बकायेदारों से वसूली के लिए कार्रवाई तेज हुई है। इसके तहत तहसील नवाबगंज क्षेत्र के आठ बकायेदारों फर्मों के बैंक खाते कुर्क कर 2.34 लाख धनराशि वसूली गई है। इसके साथ ही बकायेदारों की जमीन की खतौनी में भी बकाया राशि दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। पूरे जिले में तीन हजार से ज्यादा छोटी बड़ी फर्मों पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज क्षेत्र में करीब एक हजार छोटे-बड़े बकायेदार हैं। एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी व तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह ने वसूली के लिए राजस्व संग्रह अमीनों व लेखपालों को निर्देशित किया है। इसके तहत ही एक सप्ताह में आठ बकायेदारों के बैंक खाते कुर्क कर दो लाख 34 हजार की बकाया टैक्स राशि की वसूली कई गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि जिन बकायेदारों के नाम जमीन है, उनकी खतौनी में भी बकाया राशि दर्ज की जा रही है ताकि वह जमीन बेच न सकें। साथ ही कुर्की की नोटिस भी जारी की जा रही हैं। जिन फर्मों के बैंक खाते से धनराशि कुर्क की गई है, उनमें स्टैंडर्ड आइसक्रीम फैक्ट्री लखपेड़ाबाग से 1,36,612 रुपये, बीबीपुर के अमर की फर्म से 26,623 रुपये, आवास विकास कालोनी के सुनील सिंह की फर्म रैकवार कंस्ट्रक्शन एवं टैक्टर्स से 23,437 रुपये, लखपेड़ाबाग की फर्म वर्मा मेडिसिन हाउस के संचालक ओम प्रकाश वर्मा से 48,750 रुपये, ईंट उद्योग मुरलीगंज के वसीम से 1942 व गाल्हामऊ की फर्म केबीएस इंटरप्राइजेज के खाते से 205 रुपये की बकाया राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आधार से लिंक किया जाएगा जीएसटी खाता
बाराबंकी। उपायुक्त राज्यकर प्रेरणा सिंह ने बताया कि बकाया जीएसटी की वसूली में आ रही परेशानी के दृष्टिगत अब शासन ने जीएसटी खाते को आधार से लिंक करने का निर्णय लिया है। आधार से खाता लिंक होने पर बकाया वसूली में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि तहसीलों में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क कर संयुक्त रूप से वसूली व कुर्की अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed