फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ban on use of reused oil

Barabanki News: रियूज्ड ऑयल के उपयोग पर लगे रोक

Tue, 14 Jan 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ban on use of reused oil
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी इंद्रसेन की अध्यक्षता में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें एडीएम ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर रियूज्ड ऑयल के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने के आदेश दिए हैं।एडीएम ने कहा कि सभी छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाए। कहा कि प्रतिष्ठानों पर एक ही तेल को कई बार प्रयोग किया जाता है, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसलिए रियूज्ड ऑयल के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। कमला नेहरू पार्क को स्ट्रीट फूड हब के रूप में विकसित किया जाए। नई शराब दुकानों को एफएसडीए की ओर से लाइसेंस जारी किया जाए। डीएसओ के सहयोग से कोटेदारों को भी लाइसेंस जारी किया जाए। रियूज्ड ऑयल को बायोडीजल में बदलने वाली कंपनियों का सहयोग लिया जाए। कोटेदारों के माध्यम से फोर्टिफाइड राइस का प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

एडीएम को बताया गया कि 2046 दुकानों की जांच की गई 441 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसी प्रकार 460 मेडिकल स्टोरों की जांच कर 86 के लाइसेंस निलंबित किए गए और दो के लाइसेंस निरस्त किए गए। इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य एसपी सिंह, नीरद पांडेय, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, पल्लवी तिवारी, अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed