{"_id":"15d27e58b4cb43005d03599f1a178c38","slug":"ban-on-polythene-ineffective-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर रोक का आदेश रहा बेअसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर रोक का आदेश रहा बेअसर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन का प्रयोग शासन ने 21 जनवरी से बैन कर दिया है लेकिन जनपद में इस आदेश का कोई असर नहीं दिखा। छोेटे से लेकर बड़े, सभी दुकानदार अपने पुराने ढर्रें के मुताबिक पॉलीथिन के प्रयोग करते रहे। दुकानदारों पर कार्रवाई के नाम पर प्रशासन पूरी तरह से मौन दिखा। पॉलीथिन प्रयोग के खिलाफ कहीं पर भी अभियान नहीं चलाया गया। जिसके चलते दुकानदारों में जरा भी खौफ नहीं दिखा। हालांकि कुछ नागरिकों ने पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ जागरूकता दिखाई। जिससे वह घर से कैरी बैग लेकर निकले।
शासन द्वारा पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाए जाने पर कई नागरिकों ने जागरूकता भी दिखाई। लोग घरों से कैरी बैग व छोला लेकर निकले। आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रियंका श्रीवास्तव सामान की खरीदारी के लिए घर से बैग लेकर निकली। प्रियंका कहती हैं कि पॉलीथिन का प्रयोग से प्रदूषण को खतरा है। साथ ही जमीन की उर्वरता को भारी नुकसान होगा। ऐसे में शासन ने पॉलीथिन पर बैन लगाकर एक सराहनीय पहल की है।
लोगों को इसका पालन करना चाहिए। उधौली निवासी दयाराम भी बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। इनके हाथ में कपड़े का थैला था। इन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर रोक की खबर अखबारों के माध्यम से मिली। ऐसे में लगा कि बाजार में पॉलीथिन में सामान ही नहीं मिलेगा। जिसके चलते वह घर से थैला लेकर निकले।