{"_id":"6721505bc75c2593e90eff64","slug":"ban-on-big-vehicles-going-to-ayodhya-police-deployed-barabanki-news-c-315-1-slko1012-127200-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बड़े वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बड़े वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक, पुलिस तैनात
Wed, 30 Oct 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के चौपुला चौराहे पर डायवर्जन को लेकर यातायात पुलिस द्वारा लगाई जा रही बैरीकेडिंग।
बाराबंकी। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर बढ़ रही भीड़ के कारण वहां बड़े और व्यावसायिक वाहनों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मंगलवार देर रात पुलिस ने हाईवे पर मोर्चा संभाल लिया। बाराबंकी के चौपुला तिराहा से वाहन बहराइच की ओर भेजे जा रहे हैं।
30 अक्तूबर को रामनगरी में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से लोग आ रहे है। इसे लेकर 29 अक्तूबर की रात 12 बजे से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अयोध्या की ओर बड़े वाहन रोके जाने लगे। इन वाहनों को बाराबंकी शहर के चौपुला तिराहे से बहराइच हाईवे पर भेजा जा रहा है। जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, हरैया, बस्ती व गोरखपुर की ओर जा रहे हैं।
वहीं, गोंडा-बलरामपुर से आने वाले बड़े वाहन बाराबंकी आने के बजाय बहराइच के टिकोरा मोड़ चहलारी पुल से रेउसा सीतापुर की ओर मोड़ने की घोषणा की गई है। यह डायवर्जन 29 अक्तूबर की देर रात से 31 अक्तूबर की दोपहर तक लागू रहेगा। सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए रामनगर तिराहा से मसौली और रामनगर तक पुलिस हाईवे पर सतर्क है। संवाद