फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba Shyam is our support for the defeated, echoed in the Nishan Yatra

Barabanki News: निशान यात्रा मेंं गूंजा हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे

Tue, 16 Dec 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam is our support for the defeated, echoed in the Nishan Yatra
रामसनहीघाट में निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल।
रामसनेहीघाट। श्री श्याम महोत्सव को लेकर श्याम नाम की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे के जयघोष के बीच श्रद्धा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही सुमेरगंज स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, रंगीन झालरों और ध्वज-पताकाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में केसरिया निशान, होठों पर श्याम नाम और श्रद्धा के साथ श्याम भक्त हाथों में पताका लिए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नांचते-गाते आगे बढ़ते रहे। यात्रा भिटेरिया चौराहा होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन गायिका वर्तिका तिवारी ने श्याम भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्री श्याम युवा मंडल सुमेरगंज के सदस्य सेवा में लगे रहे। इस मौके पर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शुभम कसौधन, ललित सोनी, करन गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed