फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   b ed exam

नौ केंद्रों पर 3530 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
b ed exam
बाराबंकी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने की तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गई। जिले के नौ परीक्षा केंद्र पर 3530 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। इसको लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वहीं ट्रेजरी से प्रश्नपत्र पहुंचाने व परीक्षा संपंन होने के बाद ट्रेजरी में उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को केंद्र प्रतिनिधि के रूप में लगाया गया है। जिन पर दो-दो व एक पर तीन परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर लंबे से अटकी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को नौ परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, में पांच-पांच सौ अभ्यर्थी, जमीर्लुरहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज में 330, राजकीय इंटर कॉलेज जाटा बरौली में 301, राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद व राजकीय इंटर कॉलेज शहावपुर में तीन-तीन सौ व यूनियन इंटर कॉलेज में 290 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।

डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। नकलविहीन परीक्षा को लेकर प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed