फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Wed, 01 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
ayushman card
बाराबंकी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जन आरोग्य योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लापरवाह आयुष्मान मित्रों के खिलाफ सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आशाओं को समय से भुगतान किया जाए, जिन हेल्थ वेलनेस सेंटरों के निर्माण का कार्य चल रहा है उन्हें समय से पूर्ण करा लिया जाए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बुधवार से सात सितंबर तक मातृ सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सकों से कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करें तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए तथा लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, सभी एसीएमओ सीएचसी अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed