{"_id":"592c646e4f1c1bed14bdbc7a","slug":"ayush-topper-in-high-school-and-jayate-mihir-in-inter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में आयुष व इंटर में जयते मिहिर टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में आयुष व इंटर में जयते मिहिर टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 29 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससी बोर्ड (इंटर) व आईसीएसई बोर्ड (हाईस्कूल) के परीक्षा परिणाम सोमवार की शाम घोषित कर दिए गए। इसमें जनपद में इंटरमीडिएट में बालकों में जयते मिहिर और बालिकाओं में अनुष्का श्रीवास्तव ने बाजी मारी। हाईस्कूल के घोषित परिणाम में बालकों में आयुष और बालिकाओं में अंशरा सिद्दीकी अव्वल रहीं।
परीक्षा परिणाम में बेहतरीन अंक प्राप्त करने पर परिवार में भी जश्र का माहौल रहा। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 12वीं व 10वीं में बेहतरीन अंक हासिल करने वाले इन होनहारों के सपने भी आसमान सरीखे ही हैं। कोई प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है तो कोई आईआईटी से इंजीनियर बनने का ख्वाब देख रहा है।
10वीं के टॉप 3 मेधावियों से बातचीत
आईएएस बन देश सेवा करना चाहते हैं आयुष
फोटो- 41
आईसीएसई में जिले के टॉपर बने किंग जार्ज इंटर कॉलेज के आयुष यादव ने 95.8 फीसद अंक हासिल कर परचम लहराया है। अपने माता पिता को आदर्श मानने वाले आयुष आईएएस बन देश की सेवा करना चाहते हैं। पिता देव सिंह पेशे से चिकित्सक हैं तो माता सुनीता देवी गृहणी। वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को देते हैं।
विज्ञापन
आईएएस बनना चाहती हैं अंशरा
आईसीएसई में लड़कियों में आनंद भवन कॉलेज की अंशरा सिद्दकी 95 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रही। जिले मेें दूसरा स्थान हासिल करने वाली अंशरा को शुरू से ही शिक्षा का माहौल मिला। पिता इमरान महबूब सिद्दकी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मेें हैं तो माता रजिया शाहीन जीजीआईसी में शिक्षिका हैं। अंशरा को स्टोरी लिखना पसंद है। वह आईएएस बनना चाहती हैं। माता पिता को आदर्श मानने वाली अंशरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खासा प्रभावित हैं।
आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं अमृता
आईएससीई की 10वीं परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक पाने वाली अमृता सिंह अपनी सफतला से बेहद खुश हैं। वह इसका श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देती हैं। अमृता के पिता डॉ. एसके सिंह सागर इंस्टीट्यूट आफ टेक्रालाजी में लेक्चरर हैं तो मां ऊषा सिंह गृहणी हैं। पढ़ने का शौक रखने वाली अमृता कहती हैं कि पढ़ाई के लिए उन्हें पूरे परिवार को पूरा स्पोर्ट मिला है। 94 प्रतिशत अंक पाने वाली अमृता सेना में जाना चाहती है। कहती है कि उन्होंने कभी तनाव में रहकर पढ़ाई नहीं। जब भी पढ़ा स्वेच्छा से पढ़ा। लोगों को इसी पैटर्न के आधार पर पढना चाहिए।
12वीं के टॉप 3 मेधावियों से बातचीत
आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं जयते मिहिर
आईएससी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में टॉपर बने जयते मिहिर ने 95.0 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। पिता आशीष मिहिर कार्पोरेशन बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और माता सुनीता मिहिर गृहणी है। आनंद भवन कॉलेज के छात्र आशीष का आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है। कंप्यूटर साइंस में विशेष रुचि रखने वाले आशीष अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को देते हैं। राजनीति में नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ से प्रभावित हैं।
सार्थक की मैकेनिकल इंजीनियर बनने की है इच्छा
किंग जार्ज कॉलेज के छात्र सार्थक ने आईएससी में 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। पिता आशुतोष दुबे प्राइवेट नौकरी में हैं तो मां शिक्षिका हैं। सार्थक का कहना है कि आगे पढ़ाई कर मैकेनिकल इंजीनियर बनने की तमन्ना है। क्रिकेट पसंदीदा खेल है और विराट कोहली मनपंसद क्रिकेटर।
कलाम मेरे आदर्श, इंजीनियर बनने की है तमन्ना
आनंद भवन कॉलेज की छात्रा अनुष्का श्रीवास्तव ने आईएससी में 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा मुकाम पाया है। अनुष्का के पिता बिजनेसमैन हैं और मां दीपाली श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। अनुष्का को शुरू से ही शिक्षा का माहौल मिला। अब्दुल कलाम को आदर्श मानने वाली अनुष्का आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहती हैं। मैथ विषय में विशेष रुचि है। कहती हैं कि नोट्स बनाकर कंसलटेंट होकर पढ़ाई करने से सफलता मिली है।