फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   award

कुंवर दिव्यांश को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, पीएम मोदी देंगे शाबासी

Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
award
बाराबंकी। अपने मेडल, ट्राफी व प्रशस्तिपत्र के साथ कुंवर दिव्यांश सिंह। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। शहर निवासी 16 वर्षीय कुंवर दिव्यांश सिंह को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। दिव्यांश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 25 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाबासी देंगे। पीएमओ से इसका पत्र उन्हें प्राप्त हो गया है। इसकी पुष्टि दिव्यांश के पिता प्रो. डॉ. डीबी सिंह ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री सीधे उनके बेटे से बात कर आशीर्वाद देंगे। दिव्यांश को यह पुरस्कार तीन साल पहले अपनी बहन की सांड़ के हमले से भिड़कर जान बचाने के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले भी दिव्यांश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, पूर्व राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के मखदूमपुर दशहराबाग निवासी कुंवर दिव्यांश सिंह 30 जनवरी 2018 को अपनी पांच वर्षीय बहन समृद्धि समेत आठ अन्य स्कूली बच्चों के साथ लौट रहा था। तभी शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट एक सांड़ ने उसकी बहन पर हमला कर दिया। बहन की जान का खतरा देख दिव्यांश ने बहादुरी और अदम्य साहस दिखाते हुए अपने स्कूली बैग से ही हमलावर सांड़ से भिड़ गया और आखिर में सांड़ को भगाकर बहन की जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके दाहिना हाथ में चार जगह फ्रैक्चर हो गया। कुंवर की इस बहादुरी की चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी। तीन साल बाद उसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से दिव्यांश के घर पहुंचे पत्र से इसकी जानकारी मिली।
यही नहीं इससे सबसे ज्यादा खुशी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुंवर दिव्यांश से सीधे बात कर बहादुरी के लिए शाबासी देने को लेकर है। दिव्यांश को इससे पहले भी 2018 में राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई वीरता’ पुरस्कार मुख्यमंत्री द्वारा दिया जा किया जा चुका है। वर्ष 2019 में जीवन रक्षा पदक से नवाजा जा चुका है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी तमगा पा चुके हैं दिव्यांश
कुंवर दिव्यांश बहादुर होने के साथ उत्कृष्ट छात्र भी हैं। लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में एसोसिएट संकाय अध्यक्ष के पद पर तैनात प्रो. डॉ. डीबी सिंह के पुत्र दिव्यांश सिंह देश, राज्य और जिला स्तर पर 2018 और 2019 में इंस्पायर एवार्ड में तमगा हासिल कर चुके हैं।

इसके अलावा राज्य स्तरीय साइंटिफिक इनोवेटिव एवार्ड 2019, यंग चाइल्ड एवार्ड फॉर साइंटिफिक इनोवेशन 2018 के साथ दो दर्जन से अधिक पुरस्कार पाकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। दिव्यांश की मां डॉ. विनीता सिंह शहर के गंगा मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में उप प्रधानाचार्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed