फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   award

आशुतोष को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

Wed, 21 Aug 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
award
बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र के शिक्षक आशुतोष आनंद अवस्थी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पांच सितबंर को उन्हें दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति देंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से उत्साहित आशुतोष इस पुरस्कार को अपने विद्यालय के बच्चों को समर्पित करते हैं। उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर के साथ ही उनका बौद्धिक और सामाजिक स्तर सुधारने का प्रयास किया। इसमें वे सफल भी रहे। दरियाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मियागंज में नौ वर्ष से तैनात आशुतोष आनंद बताते हैं कि इससे पहले वर्ष 2005 में वे कुशफर के विद्यालय में तैनात थे। वर्ष 2015 में आशुतोष को राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिला था। वर्ष 2018 में एक पुरस्कार राज्यपाल रामनाईक से मिल चुका है। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित होने से उत्साहित आशुतोष बताते हैं कि उनका अपना पूरा जीवन परिषदीय विद्यालय के बच्चों के लिए समर्पित किया है। बच्चों को उसी हिसाब से पढ़ाते हैं जो उन्हें आसानी से समझ में आ सके। इसके लिए पढ़ाई के नए-नए प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed