फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attendence

सेल्फी से हाजिरी में गायब मिले 28 कर्मचारी

Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
attendence
बाराबंकी। सरकारी दफ्तर समय से खुले और जनता को उसका लाभ मिले इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी भी समय से पहुंचे। इसको लेकर सीडीओ एकता सिंह ने दो दिन पहले सभी विभागाध्यक्षों, खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को सुबह सवा दस बजे विभागाध्यक्षों को मानीटरिंग सेल से सेल्फी उपलब्ध कराने को कहा था। बताया जाता है कि सीडीओ के इस आदेश को खंड शिक्षा अधिकारी मानने में अपनी तौहीन समझ खुद की सेल्फी न भेज अदने से कर्मचारियों पर सेल्फी भेजने का दबाव बना रहे है। जिसको लेकर कई जगहों पर तनाव की स्थित भी बनी है।
विज्ञापन

जिले में अधिकारियों व कर्मचारियों के समय से कार्यालय पहुंचने की छूटी आदत पर सीडीओ का सेल्फी भेजने का आदेश पसीना छुटा रहा है। खुद पर शिंकजा कसता देख बौखलाएं अधिकारी अपना गुस्सा छोटे कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। हालांकि सप्ताह में एक दिन आकर हस्ताक्षर बनाकर ड्यूटी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी अब सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि आदेश लागू होने के दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों के 28 कर्मचारी गायब रहे। जिनसे सीडीओं ने स्पष्टीकरण मांगा है। गैरहाजिर होने का उचित कारण न पाए जाने पर वेतन काटा जाएगा। मानीटरिंग सेल में विष्णु बाजपेयी, सुनील चौधरी व कमलेश कुमार को ब्लॉकवार जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन गायब रहे यह कर्मचारी
सहायक अर्थ संख्या अधिकारी अंजू अस्थाना, तकनीकि सहायक कृष्ण गोपाल, कनिष्ठ सहायक विवेक कुमार सिंह, प्रियंका त्रिपाठी, विनोद कुमार, बंदना शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, सत्यनाम वर्मा, दिलशाद मजीद, कुंदन लाल, इमरान नसीर, मनोज कुमार, पुनीत कुमार, संस्कृति भटनागर, गंगेश शुक्ल, सपना श्रीवास्तव, पूजा सिंह, जुगल किशोर, रेनू बाला, शैलजा तिवारी, प्रेम प्रकाश, नागेंद्र, कमल किशोर, सिंधू पाठक, विजय बहादुर व आफताब आलम शामिल रहे हैं।

सेल्फी से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था अधिकारियों व कर्मचारी दोनों के लिए है। खंड शिक्षा अधिकारियों के उपस्थित न भेजने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर, आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
एकता सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed