{"_id":"66f33f7691fd97fdda017334","slug":"attendance-of-children-ranged-from-90-to-93-in-10-schools-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125089-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 10 स्कूलों में 90 से 93 तक रही बच्चों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 10 स्कूलों में 90 से 93 तक रही बच्चों की हाजिरी
Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की कम मौजूदगी को लेकर कार्रवाई के साथ ही अच्छी हाजिरी होने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत भी किया जाता है। कई ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं, जहां बच्चों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक है। अगस्त माह में समीक्षा के बाद ऐसे टॉप टेन स्कूलों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। इन विद्यालयों के शिक्षकों काे सम्मानित किया जाएगा।
बीएसए संतोष देव पांडेय ने ने बताया कि इनमें बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में बच्चों की हाजिरी 93.33 प्रतिशत, हैदरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय कोलवा में 93.22 व भियामऊ में 92.86, हरख के फकुल्लापुर में 91.67, सिरौलीगौसपुर के मदारपुर में 91.43, बनीकोडर का प्राथमिक विद्यालय ठठरहा में 91.3 तक रही। इसी तरह बंकी के प्राथमिक विद्यालय नारे का पुरवा में 90.91, त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय पूरे काशी में 90.91, फतेहपुर के मंझिगवां शरीफ में 90.74 व बंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकौली में 90.7 प्रतिशत तक रही। बीएसए बताया कि इन स्ककूलों के शिक्षकाें को सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)