{"_id":"6a244d35ae38e4362203b04a","slug":"attempted-murder-report-filed-against-wife-and-father-in-law-on-police-officers-application-barabanki-news-c-315-1-brp1006-170267-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिसकर्मी की अर्जी पर पत्नी व ससुर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिसकर्मी की अर्जी पर पत्नी व ससुर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
Sat, 06 Jun 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले अजीत सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और ससुर पर मारपीट तथा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अजीत सिंह ने अदालत को बताया कि वह पुलिस कार्यालय में कार्यरत हैं।
उनके अनुसार 19 मार्च को मामूली बात को लेकर मतभेद होने पर पत्नी ने उनकी पिटाई की। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। एक अप्रैल को उनकी पत्नी तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी ससुर गजेंद्र तोमर पुलिस कार्यालय आए। दोनों उन्हें कार्यालय से बाहर बुलाकर ले गए।
वहां बातचीत के दौरान पत्नी और ससुर ने डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई की तथा उनके हाथ में मौजूद सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। अजीत का आरोप है कि इस दौरान गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया गया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामले की जांच की जा रही है।