{"_id":"649741ca3ab8fd5ab50455a5","slug":"attempted-murder-by-strangulation-of-wife-after-love-marriage-barabanki-news-c-13-1-304638-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रेम विवाह के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रेम विवाह के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या की कोशिश
Sun, 25 Jun 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। डेढ़ महीने पहले घर से भागकर युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक का मूड अचानक बदल गया। लखनऊ से घर ले जाने के बहाने रास्ते में युवक ने युवती का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। देवा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के क्षेत्र के ही हैदराबाद गांव निवासी युवक विधायक से प्रेम संबंध थे। डेढ़ माह पूर्व दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया और लखनऊ में किराए के मकान में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को विधायक नवविवाहिता पत्नी को अपने घर ले चलने की बात कहकर बाइक से लेकर निकला था। इसी दौरान देवा कोतवाली क्षेत्र में रामपुर गांव के पास अचानक बाइक रोककर विधायक ने पत्नी का गला दबा दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया
।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने विवाहिता को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर देवा पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की हालत ठीक है। वह अपने परिजनों के साथ चली गई है।