फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attempt to strangle labor enforcement officer

Barabanki News: श्रम प्रवर्तन अधिकारी का गला दबाने की कोशिश

Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Attempt to strangle labor enforcement officer
बाराबंकी। मेरठ में तैनात श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम ने अपने पति शैलेश चौहान पर घरेलू हिंसा करने का गंभीर आरोप लगाया है। नीलम का कहना है कि 10 मार्च को उनके पति ने गांधीनगर (गुजरात) में गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह बचकर उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया और 13 मार्च को फ्लाइट से बाराबंकी वापस लौटीं। एसपी के निर्देश पर पुलिस पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के निकट फताहाबाद गांव की निवासी नीलम ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से की शिकायत में बताया कि उनकी शादी दो दिसंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर-61, डी-2289 निवासी शैलेश चौहान से हुई थी। शैलेश की हाल ही में गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में लीगल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है। पीड़िता के अनुसार, शादी से पहले से उनके ससुरालीजन 22 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। विवाह के बाद इसे लेकर विवाद होता रहता था। शादी के बाद पति के अन्य लड़कियों से संबंध होने की बात का भी पता चला। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2024 में जब शैलेश की गुजरात में पोस्टिंग हुई तो वह होली की छुट्टियों में उनसे मिलने गईं। वहां पति ने रातभर उसके साथ झगड़ा किया और फिर 10 मार्च को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह बचाने के बाद नीलम ने गांधीनगर के अस्पताल में अपना इलाज कराया और फिर बाराबंकी लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शैलेश चौहान व तीन अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed