फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attempt to blow medicine worth lakhs by cutting the bogie of Bagh Express

Barabanki News: बाघ एक्सप्रेेस की बोगी काट लाखों की दवा उड़ाने का प्रयास

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to blow medicine worth lakhs by cutting the bogie of Bagh Express
बाराबंकी। चोरों ने जहांगीराबाद क्षेत्र में बाघ एक्सप्रेेस की पिछली बोगी की दीवार कटर से काट दी और अंदर घुस गए। चोर बोगी में रखीं लाखों की दवाएं बटोर कर भागने के प्रयास में थे, तभी गार्ड की नजर उन पर पड़ गई। गार्ड ने शोर मचाया तो चोर भाग गए। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आसपास चोरों की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में तीन चोरों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट गोंडा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार, गाड़ी संख्या 12030 बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से हावड़ा जा रही थी। लखनऊ में एक दवा व्यवसायी की करीब चार लाख 48 हजार रुपये की दवाएं ट्रेन के दिव्यांग वाली बोगी के बगल वाली बोगी में रखीं गईं थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.52 बजे ट्रेन बाराबंकी स्टेशन से गुजरी। 8.20 बजे गाड़ी जहांगीराबाद के पास पहुंची थी, तभी कंट्रोल रूम से सूचना आई कि मरम्मत करने वाले कर्मचारियों को वहीं उतार दिया जाए।
विज्ञापन

ट्रेन रुक गई। इसी दौरान दिव्यांग वाली बोगी के अंदर घुसकर चोरों ने कटर से ट्रेन की दीवार काट दी। इसके बाद अंदर से दवा निकालकर बैग में भरने लगे। इसी दौरान ट्रेन पर तैनात गार्ड आरके तिवारी ने चोरों को देखा तो शोर मचाया। इस पर चोर कटर व बैग छोड़कर भाग गए। कुछ ही देर में आरपीएफ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। यह जगह पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा आरपीएफ के क्षेत्र में होने की वजह से आरपीएफ गोंडा पोस्ट पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच आरपीएफ के बुढ़वल इंस्पेक्टर आलोक कुमार को दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दवा चोरी किए जाने से बच गई। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed