फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack knife

Barabanki News: शराब के लिए पैसा न देने पर किशोर को घोंपा चाकू

Thu, 10 Aug 2023 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
attack knife
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे में बुधवार शाम को एक युवक ने सब्जी बेच रहे किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं किशोर के पिता का आरोप है कि शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर युवक ने पुत्र को चाकू घोंप दिया। पुलिस आरोपी काे हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एंडौरा गांव निवासी विद्या प्रसाद गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र आशू (15) बुधवार शाम को सूरतगंज कस्बा पर स्थित बेल चौराहे के निकट बैठ कर सब्जी बेच रहा था। तभी उसी के गांव का ज्वाला उर्फ लवकुश (30) भी वहां आ पहुंचा और शराब के लिए पुत्र से 50 रुपये मांगने लगा। उसने रुपये देने से मना कर दिया। इससे नाराज ज्वाला अपने घर गया और वहां से चाकू ले आया। इसके बाद बीच चौराहे पर लोगों के सामने आशू की पीठ में चाकू घोंप कर भाग गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed