फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Assistant Engineer accuses MP of indecency

सहायक अभियंता ने सांसद पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Assistant Engineer accuses MP of indecency
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। शारदा सहायक खंड-28 में तैनात सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने शनिवार को सांसद उपेंद्र रावत की ओर से मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। दुर्घटना की आशंका जताते हुए छुट्टी की मांग कर दी है। उधर, सांसद का कहना है कि सहायक अभियंता की ओर से क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के लिए कई चिट्ठी लिखने के बाद भी स्टीमेट नहीं बनाया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को त्रिवेदीगंज के दहिला में सड़कों का शिलान्यास करने गए सांसद से वहां के लोगों ने कांहीपुर जाने वाली सड़क पर जर्जर पुल का मुद्दा उठाया। इसके बाद सांसद ने सहायक अभियंता से बात की। सहायक अभियंता पंचम संजय गुप्ता ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कहा है कि सांसद उपेंद्र रावत ने मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उनकी बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे साथ कोई भी दुर्घटना कराई जा सकती है। इसलिए जब तक शासन स्तर से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिल जाता, छुट्टी स्वीकृत कर दी जाए। सहायक अभियंता ने अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र की प्रतिलिपि शनिवार शाम हैदरगढ़ कोतवाली में पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed