फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Asked for details from Paytm, thugs exposed banks

Barabanki News: पेटीएम से मांगा ब्योरा, ठगों ने खोली बैंकों की पोल

Fri, 08 Dec 2023 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 08 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Asked for details from Paytm, thugs exposed banks
बाराबंकी। देश भर में फैले शातिर साइबर अपराधियों के गिरोह पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व अन्य प्रसिद्ध यूपीआई कंपनियों के नेटवर्क में सेंध लगा चुके हैं। खाता खुलवाने को लेकर निजी बैंकों में इतनी मारामारी है कि साइबर ठग बैंकों की सुरक्षा प्रणाली को भी तार-तार कर रहे हैं। बाराबंकी पुलिस ने पेटीएम से अवैध लेनदेन से संबंधित ब्योरा देने के लिए चिट्ठी लिख दी है। सवाल खड़ा हो गया है कि क्या हाई टेक्नोलॉजी वाली इन ऑनलाइन भुगतान प्रणाली में एक-एक दिन में सैकड़ों भुगतान की कोई निगरानी ही नहीं होती है।
विज्ञापन


सैकड़ों खाते खुलवाकर करोड़ों की ठगी का लेनदेन करने वाले शातिर ही बैंक में खाता खुलवाने की जिम्मेदारी लेते थे। बाराबंकी में ऐसे न जाने कितने खाते खुल चुके हैं और खुल रहे हैं। एचडीएफसी बैंक के 14 खातों का मामला तो पुलिस के संज्ञान में है। लेकिन अभी तक एचडीएफसी के खातों में कौन गिरोह लोगों के साथ जालसाजी कर रहा है, इसकी जांच जैदपुर और कोतवाली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


जैदपुर में मात्र एक 1.23 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के मामले में आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर लोकेश सिंह ने उच्च अधिकारियों को भी पूरी घटना से अवगत कराया है। कई निजी बैंकों के अधिकारी यह बात स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि शायद ठगों ने पैसों की सुरक्षा के लिए बनाया गया सरकारी तंत्र भी खंगाल डाला है। ऐसे में आम आदमी को जागरूक रहना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर लेनदेन चौंकाने वाला है। करोड़ों की ठगी के मामले में पेटीएम को भी ब्योरा देने के लिए पत्र लिख दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगोें की तलाश जारी है।




50 से अधिक लोगों का गिरोह
करोड़़ों की साइबर ठगी के बाद दूसरों के खातोें का प्रयोग लेनदेन करने के लिए कर रहे हैं। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि एक और शातिर मिलने के बाद बड़ा खुलासा होगा। अब तक की जांच में इस गिराेह मेंं 50 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed