फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

युवती का शव फेंकने के आरोप में पिता और भाई गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। आत्महत्या के बाद युवती के शव को बोरे में भरकर नहर में फेंकने के आरोपी पिता-पुत्र को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने परिवारीजनों की फटकार के चलते फांसी लगाकर जान दी थी। इस मामले को छिपाने के लिए युवती के शव को उसके पिता व भाई ने नहर में फेंका था।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के मुताबिक 30 अक्टूबर को बदोसराय क्षेत्र में एक युवती का शव नहर में पाया गया था। उसकी पहचान सफदरगंज के ग्राम बघौरा निवासी कृष्णानंद की बेटी के रूप में हुई। कृष्णानंद ने अपनी बेटी की हत्या का केस सुएब निवासी पल्हरी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ दर्ज कराया था। सफदरगंज पुलिस की विवेचना में युवती की हत्या का साक्ष्य नहीं मिले। एसपी ने बताया कि सफदरगंज पुलिस की विवेचना में पता चला कि 30 अक्टूबर को युवती का अपने भाई तुुषार से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस जानकारी पर कृष्णानंद ने अपने पुत्र तुषार के साथ मिलकर बेटी का शव को बोरे में भरा और नहर में फेंक दिया। इसके साथ बेटी की हत्या का केस सुएब के खिलाफ दर्ज करवा दिया था। सफदरगंज पुलिस ने रविवार को कृष्णानंद और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती अपने पिता कृष्णानंद की दूसरी शादी से नाराज रहती थी। इसके चलते अक्सर विवाद होता था। परिवारिक कलह के भाई भी उसके खिलाफ हो गया तब उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed