{"_id":"5faed6f18ebc3e9bbf6b4891","slug":"arresting-barabanki-news-lko5500910144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जा करने पहुंचे किसान नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जा करने पहुंचे किसान नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र में एक मकान पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने किसान संगठन के नेता समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
यह घटना क्षेत्र के चन्दौली में हुई। पुलिस के मुताबिक राम प्रकाश उर्फ त्यागी बाबा की गत वर्ष मृत्यु होने के बाद उनकी जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। इस मकान पर राम प्रकाश की सिपहिया, देवा निवासी बुआ शिककली पत्नी राम आसरे अपना हक बताती है। सीतापुर जिले के रामपुर कला निवासी रामनरेश दास का मकान पर कब्जा है। शुक्रवार को दो एसयूवी से 10-12 लोग गांव पहुंचे और मकान पर कब्जा करने लगे। दूसरे पक्ष के विरोध पर विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हरदोई जिले के अरवल क्षेत्र निवासी सुनील दूबे, आवास विकास कॉलोनी निवासी रजनीश यादव, बडे़ल निवासी दीपक यादव, देवा के खेवली निवासी धर्मेंद्र यादव, सफीपुर निवासी नौमीलाल तथा सिपाहिया निवासी हरिलाल को हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर दलित संगठन का बैनर लगी एसयूवी (यूपी32 केपी1359) को सीज कर दिया। थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि मकान पर कब्जे की कोशिश के दौरान हिरासत में लिए गए युवक स्वयं को राष्ट्रीय किसान मजदूर दलित संगठन का पदाधिकारी बता रहे हैं। किसान संगठन से जुड़े सभी छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। एक एसयूवी को सीज किया गया है।