फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arrested

लूट की घटना के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
arrested
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा पुलिस ने तीन दिन पहले मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई कर बाइक व नकदी लूटने की वारदात के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक व नकदी बरामद कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सुबेहा के इस्लामपुर गांव निवासी नवीनचंद गुरुवार को अहिरगांव स्थित मेडिकल स्टोर बंद कर रात को घर जा रहे थे। गांव के संपर्क मार्ग पर नहर पुलिया के पास पहले से छुपे तीन बदमाश नवीनचंद की लाठी-डंडो से पिटाई कर बाइक व दो हजार की नकद छीन कर भाग गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित नवीनचंद ने बदमाशों को पहचान लिया था। नवीनचंद की नामजद शिकायत पर पुलिस गांव निवासी मोईद अहमद, मोहम्मद सुहैल व छिटनापुर निवासी अखिलेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गंगेश शुक्ला ने बताया कि रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को छिटनापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई बाइक व नकदी बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed