फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arrest

ट्रक चालक से लूट व हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
arrest
बाराबंकी। पांच माह पहले हुई एक ट्रक चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना लूट के लिए की गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बदमाश संदीप रैदास निवासी गडेउरा बघौली जिला हरदोई को शुक्रवार को जैदपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कई स्थानों पर की गयी लूट व हत्या से सम्बन्धित मोबाइल व नकद रुपये और एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी संदीप ने पुलिस की पूछताछ में शहर इलाके में लूट की तीन वारदात करने की बात स्वीकार की है। इनमें पांच माह पहले शहर में एक ट्रक चालक की लूट के बाद हत्या की वारदात भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जिसमें वह अपने साथियों के साथ मिलकर लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर व उन्नाव राजमार्गों पर रात्रि में ढाबों व पेट्रोल पम्प पर खड़े होकर गाड़ियों की रेकी करते है और उसके बाद मौका देखकर इन वाहनों में सो रहे ड्राइवरों-खलासियों को बंधक बनाकर उनके साथ लूट करते थे। पुलिस इस गिरोह के एक बदमाश को पहले ही पकड़ चुकी है। कोतवाल ने बताया कि गिरोह के अन्य बदमाशों का पता किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed