फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Arrangements at Avsaneshwar Temple to be streamlined; surveillance to be conducted via CCTV.

Barabanki News: चाक चौबंद होगी अवसानेश्वर मंदिर की व्यवस्था, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Sun, 26 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrangements at Avsaneshwar Temple to be streamlined; surveillance to be conducted via CCTV.
बाराबंकी। अवसानेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने नदी का जलस्तर स्नान घाट की सीढ़ियों तक पहुंचने के बाद लोहे के पोल लगाकर रस्सियों से बैरीकेडिंग कराई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से स्नान कराया जा सके। मंदिर परिसर, नदी घाट और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बल्लियों से भी बैरीकेडिंग का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से डीएम के निर्देश पर मंदिर के सामने सड़क के दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें लगाई गई हैं। साथ ही सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने लाइट और कैमरों के लिए बिजली कनेक्शन कराने के साथ बिजली खंभो को भी सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार नदी पुल से दांदूपुर मोड़ तक मार्ग प्रकाश की व्यवस्था की गई है। एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बताया कि रविवार शाम से मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी।

सीएचसी त्रिवेदीगंज की ओर से दो एंबुलेंस और सीएचसी हैदरगढ़ की ओर से जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस एक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के दो वाहन और पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed